वर्तमान युग हो अथवा प्राचीन काल महिलाओं और उनके सजने सँवरने में चोली दामन का साथ है। आज के समय में महिलाएँ अपने सौंदर्य को सँवारने के लिए ब्यूटी पार्लर का सहारा लेती हैं। लेकिन प्राचीन काल में जब ब्यूटी पार्लर नहीं थे तब महिलाएँ अपने सौंदर्य को कायम रखने को क्या करती थीं? कहते हैं प्राचीनकाल में भारत में अपार बेजोड़ सुंदरता थी। उस समय की महिलाएँ अपनी सुंदरता को निखारने के लिए जिन वस्तुओं का इस्तेमाल करती थीं उन्हीं में से कुछ के विषय में आज हम चर्चा करने जा रहे हैं।









