कोरोना वायरस संगरोध क्वारंटाइन का अर्थ है- स्वयं को पृथक कर लेना। आज संपूर्ण विश्व कोरोना वाइरस के कारण महामारी की चपेट में आ गया है। यह वायरस मौत के सौदागर के रूप में चारों ओर फैल रहा है। इसका अभी तक कोई उपचार नहीं मिला है। रिसर्च के द्वारा यही बात सामने आ रही है कि यदि इस रोग केे प्रसार को रोकना है तो स्वयं को दूसरों से पृथक कर लें अर्थात क्वारंटाइन कर लें। लगभग सभी देशों की सरकार ने इस रोग के प्रसार को रोकने के लिए अपने-अपने देशों में सभी कुछ बंद कर दिया। ऐसी स्थिति में वह लोग जिनकी सुबह अपने कार्य करते-करते रात में बदल जाती थी, उनका जीवन मानों थम सा गया है। वह समझ नहीं पा रहे हैं कि वह क्या करें। घर पर रह कर हम क्या-क्या उपयोगी कार्य कर सकते हैं।


