हिन्दु, जैन और बौद्ध साहित्य के ’सन्तिका’ शब्द से साड़ी का विकास हुआ। साड़ी भारतीय महिलाओं का एक परिधान है जिसकी लंबाई 5.5 मीटर से 9 मीटर होती है। जिसे चोली और साये के साथ पहना जाता है। इसको पहनने की विभिन्न शैलियाँ हैं। साड़ी को भारतीय महिलाओं के सांस्कृतिक पहनावे के रूप में भी जाना जाता है। भारत में अनेक तरह की साड़ियाँ बनती है। हम आपको ऐसी ही आठ साड़ियों के विषय में बताने जा रहे हैं। जिनसे हर भारतीय महिला अपनी अलमारी को सुसज्जित रखना चाहती है।

