स्वप्नों की माया नगरी मुंबई, जो कि लाखों युवाओं का सपना है। लाखों युवा उस मायानगरी में अपनी पहुँच बनाना चाहते हैं। उस जगह पहुँचकर अपना मुकाम हासिल करने में अनेक सफल होते हैं और अनेक गुमनामी में खो जाते हैं। वहाँ पहुँचकर अपनी पहचान बनाने वाला एक चेहरा है, अभिनेत्री उर्वशी रौतेला। आज हम उन्हीं के जीवन से जुड़े कुछ रोचक तथ्य आपसे साझा करने जा रहे हैं।
1. 25 फरवरी 1994 को हरिद्वार में जन्मीं माॅडल और अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के पिता का नाम मानवर सिंह रौतेला और माँ का नाम मीरा रौतेला है। इनका गृह जनपद कोटद्वार, उत्तराखंड है।
View 12 photos2. 15 वर्ष की अल्पायु में ही उर्वशी को योग्यता साबित करने का पहला अवसर विल्स लाइफ स्टाइल इंडिया वीक में मिला। एक किशोरी माॅडल के रूप में इन्होंने लैक्मे फैशन वीक, अमेजन फैशन वीक, दुबई एफ डब्ल्यू आदि के लिए रैंप पर अपनी योग्यता साबित की।
View 12 photos
3. 17 वर्ष की अल्पायु में उर्वशी ने 2011 में इंडियन प्रिंसेज, मिस टूरिज्म वल्र्ड, और मिस एशियन सुपर माॅडल का खिताब जीता। साथ ही उसी वर्ष चीन में आयोजित मिस टूरिज्म क्वीन आॅफ द ईयर खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
View 12 photos4. 2012 में आई एम शी मिस यूनिवर्स इंडिया के साथ मिस फोटोजेनिक का पुरस्कार भी प्राप्त किया। लेकिन इसके साथ इनकी आयु को लेकर हुए विवाद के कारण इन्हें इस पुरस्कार को त्यागना पड़ा। 2015 में इस प्रतियोगिता में शामिल होकर इन्होंने फिर से इस सम्मान को प्राप्त किया। इस प्रकार इस पुरस्कार को दो बार प्राप्त करने वाली यह पहली और एकमात्र महिला बनीं।
View 12 photos5. उर्वशी की अभिनेत्री के रूप में पहली फिल्म सनी द्योल के साथ में सिंह साब द ग्रेट थी। लेकिन बहुत कम लोगों को यह मालूम है कि इन्हें 2011 में इश्कजादे में काम करने का अवसर मिला था लेकिन मिस यूनिवर्स इंडिया की प्रतियोगिता जीतने के लिए इन्होंने इश्कजादे में काम नहीं किया। उनकी बाॅलीवुड फिल्में हैं- सिंह साब द ग्रेट, सनम रे, ग्रेट गैं्रड मस्ती, हेट स्टोरी-4 और पागलपंती। इसके अतिरिक्त इन्होंने कुछ प्रादेशिक फिल्मों में भी अभिनय किया है।
View 12 photos
6. इन्होंने यो-यो हनी सिंह, मिका सिंह और अनुपमा राग, विद्युत जामवाल, मीत ब्रदर्स, नेहा कक्कर और टोनी कक्कर के साथ में हिट म्यूजिक विडियोज भी बनाए हैं।
View 12 photos7. बड़ी-बड़ी हस्तियों के साथ सेल्फी खिंचवाने का उर्वशी रौतेला को शौक है। वैसे भी उनकी इंस्टाग्राम पर फोटोज के अनेक प्रशंसक हैं। लेकिन कभी-कभी इनके परिधानों की वजह से यही प्रशंसक इन्हें ट्रोल भी करते हैं।
View 12 photos8. उर्वशी को लगभग 5-7 प्रकार के नृत्य आते हैं। यह कथक, भरत नाट्यम, जज, बेली आदि नृत्यों की माहिर नृत्यांगना हैं शायद यही कारण है कि यह किसी भी नृत्य कार्यक्रम में भाग ले लेती हैं।
View 12 photos
9. बहुत कम प्रशंसकों को यह मालूम है कि उर्वशी राष्ट्रीय स्तर की बास्केट बाॅल खिलाड़ी हैं। शायद इसीलिए यह खेलों का प्रतिनिधित्व भी करती हैं।
हम देखते हैं कि उर्वशी में वह सभी गुण हैं जो आने वाले समय में उन्हें स्वप्न नगरी में एक उच्च स्थान पर स्थापित कर सकते हैं।
View 12 photos