पहले जब भी हमारे घर में या करीबी लोगों के यहां लड़की का जन्म होता था, तो लोग उसे बदकिस्मत मानते थे। उनका मानना था कि लड़की का जन्म होना उनके परिवार के शान के खिलाफ है।
लेकिन समय के साथ लोगों मानसिकता बदलती गई और लोग बदलते हुए ज़माने के साथ खुद को ढालते गए। इसका नतीजा यह हुआ कि अब बेटियों के जन्म होने पर भी उतना ही खुशी और उल्लास होता है, जितना बेटे के जन्म पर होता है।
इतना ही महज़ लोग बेटियों को लक्ष्मी का स्वरूप मानते है। वे खुद को किस्मत वाले समझते हैं कि उनके वहां पुत्री का जन्म हुआ है।
View 8 photos
नाम को लेकर क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र?
ज्योतिष शास्त्र नामकरण में एक अहम भूमिका निभाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर व्यक्ति के लिए उसका नाम बहुत ही खास होता है क्योंकि हर व्यक्ति सिर्फ अपने नाम से ही जाना जाता हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि नाम हमारे जीवन को भी प्रभावित करता है?
अक्सर हम अपनी बेटियों के नामकरण के लिए पंडित और ज्योतिषी से संपर्क करते है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अधिकांश लोगों के नाम जन्म राशि के अनुसार रखे जाते हैं। कहा जाता है कि जन्म राशि के अनुसार रखे गए नाम अधिक प्रभावशाली होते हैं।
आज हम यहां कुछ ऐसे अक्षरों के नाम वाली लड़कियों के बारे में बात करने जा रहे हैं जिनका जन्म उच्च भाग्य के साथ होता है।
View 8 photosइस अक्षर की लड़कियां भाग्यशाली होती है
K अक्षर: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है उन्हें बुद्धिमान माना जाता है। कार्यक्षेत्र में यह अपनी अलग पहचान बनाती हैं। वे जो भी काम करती हैं उसमें अपना जी जान लगा देती है और इसका परिणाम भी उन्हें बखूबी प्राप्त होता है। ऐसा माना जाता है कि इस नाम की लड़कियों का सेंस ऑफ ह्यूमर भी काफी अच्छा होता है।
वे अपने करियर में बहुत जल्दी उच्च स्थान प्राप्त कर लेती हैं। वो अपनी सपनों को हासिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। उनकी कड़ी लगन और मेहनत से वो अपने मुकाम पर पहुंच ही जाती है। और कहते हैं ना जब भाग्य भी आपके पक्ष में हो तो सब कुछ मिल ही जाता है।
View 8 photos
L अक्षर : जिन लड़कियों का नाम L से शुरू होता है उनपर देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा मानी जाती है। वे जो सोचती हैं, उसे पाने में जी तोड़ मेहनत करती हैं। वे मेहनती तो होती ही है साथ ही साथ बुद्धिमानी में भी उनका कोई मुकाबला नहीं होता हैं।
वह अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रयास करती रहती है। वह हमेशा अपनी पहचान बनाने की राह पर होती है और खुद की एक अलग पहचान बना ही लेती हैं। उन्हें कभी किसी चीज़ की कमी नहीं होती क्योंकि इस अक्षर वाले नाम की लड़कियां अपने जीवन हर तरह से परिपूर्ण होती है।
View 8 photosP अक्षर: तो अब बात करते है P अक्षर की लड़कियों के बारे में। ऐसा माना जाता है कि इस नाम की लड़कियां काफ़ी जिद्दी और जुनूनी होती हैं। उनका मकसद होता है को ये समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाएं। ये खुद पर इतना विश्वास करती है कि इनके अनुसार जीवन में कुछ भी पाना असंभव नहीं है।
इनकी सबसे बड़ी ताकत होती है कि ये किसी भी कीमत पर हार नहीं मानती। वे अपने करियर में बहुत जल्दी ऊंचा मुकाम प्राप्त कर लेती हैं। इनके जीवन सुख-सुविधाओं की कोई कमी नहीं होती है। इनकी रुचि बिज़नेस में भी काफ़ी अधिक रहती है। इसका मतलब ये है कि ये लड़कियां अपने जीवन में बहुत सारा पैसा कमाती है।
उम्मीद करते है कि आपको ये लेख पसंद आया होगा। और आप भी अगली बार अपनी पुत्री के नाम को लेकर विचार करेंगे।
View 8 photos