कोरोनावायरसक्वारंटाइन – 10 उपयोगीकार्यजोहमघरमेंबंदअवस्थामेंकरसकतेहैं

 क्वारंटाइन का अर्थ है- स्वयं को पृथक कर लेना। आज संपूर्ण विश्व कोरोना वाइरस के कारण महामारी की चपेट में आ गया है। यह वायरस मौत के सौदागर के रूप में चारों ओर फैल रहा है। इसका अभी तक कोई उपचार नहीं मिला है। रिसर्च के द्वारा यही बात सामने आ रही है कि यदि इस रोग केे प्रसार को रोकना है तो स्वयं को दूसरों से पृथक कर लें अर्थात क्वारंटाइन कर लें। लगभग सभी देशों की सरकार ने इस रोग के प्रसार को रोकने के लिए अपने-अपने देशों में सभी कुछ बंद कर दिया। ऐसी स्थिति में वह लोग जिनकी सुबह अपने कार्य करते-करते रात में बदल जाती थी, उनका जीवन मानों थम सा गया है। वह समझ नहीं पा रहे हैं कि वह क्या करें। घर पर रह कर हम क्या-क्या उपयोगी कार्य कर सकते हैं। आइए देखें-

आत्मविश्लेषण करें

आज मानव जीवन एक यंत्र की तरह हो गया है और यंत्र की तरह कार्य करने में हम क्या चाहते हैं, यह भूल जाते हैं। हमें जो यह मौका मिला है, इसे गँवाने की जगह आत्मविश्लेषण करें, कमियों को सुधार कर आने वाले समय को बेहतर बनाने के उपाय सोचें।

View 10 photos

परिवार के साथ समय बिताएँ

हमारे परिवार वालों को हमेशा यह शिकायत रहती है कि हमारे पास उनके लिए समय नहीं है। इत्तेफाक से मिले इस समय को गँवाइए मत। परिवार के सभी सदस्यों के साथ खुश होकर समय बिताइए, उनकी समस्याओं को समझिए और उसका उचित समाधान कीजिए।

View 10 photos

सकारात्मक ऊर्जा को बढाइए

जीवन खुशहाल होने के साथ बदरंग भी होता है। इसे बदरंग बनाते हैं हमारे नकारात्मक विचार। ऐसी स्थिति में अपना आत्मविश्वास कम न होने दें। अच्छा सोचें, दृढता और समझदारी से काम लें। याद रखें, हर अंधेरी रात के बाद प्रातः सूर्य की सुनहरी किरणें चारों ओर प्रकाश फैलाती हैं।

View 10 photos

जानकारी बढ़ाएँ

इंसान के मन में कुछ नया जानने की या नया सीखने की इच्छा हमेशा रहती है, तभी वह आगे बढ़ता है। इस मौके को हाथ से जाने ना दें। अपने मन-पसंद विषय पर अपनी जानकारी बढ़ाएँ।

View 10 photos

पुस्तकों को मित्र बनाएँ

कहते हैं इंसान की सबसे अच्छी मित्र पुस्तकें होती हैं। इस समय इस शौक को बढ़ावा दें और घर में उपलब्ध पुस्तकें पढ़ें।

View 10 photos

घर की साफ-सफाई

काम में व्यस्त होने के कारण हम घर को भी पर्याप्त समय नहीं दे पाते हैं। इस समय घर की साफ-सफाई करें और घर में उपलब्ध सााधनों से घर की साज-सज्जा बदलें।

View 10 photos

मित्रों और रिश्तेदारों से बात करें

हमारे वह मित्र और रिश्तेदार जो हम से दूर हैं, संचार माध्यम से उनसे जुडें। दिल खोलकर उनसे बात करें और पुरानी यादों को एक बार फिर से ताजा करें। समूह बनाकर आॅन लाइन पहेलियाँ हल करें और गेम खेलें।

View 10 photos

बच्चों को समय दें

कहते हैं बच्चों का पहला विद्यालय घर होता है। बच्चों के साथ समय बिताएँ। उनकी पढाई और व्यवहार पर ध्यान दें। उनके साथ आर्ट और क्राफ्ट सरीखी गतिविधियों में समय व्यतीत करें। उनकी पसंद-नापसंद जानें।

View 10 photos

व्यायाम और योग करें

जिंदगी में तनाव और परेशानी बनी रहती है। इसे दूर करने के लिए प्रतिदिन व्यायाम और योग करें। यह आपके तनाव को कम करेगा।

View 10 photos

बागबानी करें

आपके घर के जो पेड़-पौधे माली की देख-रेख में थे। उन्हें पानी दें, उनकी देखभाल करें। प्रकृति के साथ समय बिताएँ।

यह कुछ उपाय हैं जिनके द्वारा आप इस समय को संयम के साथ सकारात्मक रूप से खुशी-खुशी व्यतीत कर सकते हैं

View 10 photos