विश्व के पाँच नीलाभ नगर

जीवन का सार रंग है। यह हमारे हृदय और मानसिक स्थिति को चमक के साथ प्रभावित करता है। इस संसार के तिमिर में नीले रंग से तर शीशे से वस्तुओं को देखना अच्छा लगता है। नीला रंग ज्ञान और शांति का रंग है। इसमें आपको स्वर्गीय नजारे से युक्त स्थल पर ले जाने की क्षमता है। नीला रंग निष्ठा, पांडित्य और विश्वास का प्रतीक है। इसमें वह सभी गुण है जो हमें अपने लिए दैनिक आधार पर चाहिए। दुनिया भर के हमारी पसंद नीलाभ नगरों से मिलिए।

जोधपुर, भारत

जोधपुर का आधिकारिक नाम है राजस्थान का नीलाभ नगर जिसमें आपका स्वागत है। मध्य-पश्चिम दिशा में इस नीले नगर के होने के कारण इसे एक आवश्यक व्यापारिक मार्ग के रूप में माना जाता है। यहाँ व्यावसायिक मसाला बाजारों, सुंदर रमणियाँ जीवंत साड़ियों में भ्रमण करती रहती हैं। नगर की हलचल के मध्य में लगातार शांति बनाए रखने के लिये नीली पृष्ठभूमि एक उपयुक्त उपाय है। मेहरानगढ़ किले से सबसे अच्छा नीला दृश्य दृष्टिगोचर होता है।

View 11 photos

नीलेरंगकेपीछेकीकहानी- थार रेगिस्तान के समीप इस नगर के चैथाई भाग नील की आभा वाले क्षेत्र थे कि लोग सरलता से यह पहचान सकें कि ब्राह्मण कहाँ रहते हैं। ब्राह्मण भारतीयों में सर्वोच्च जाति के थे और जब शहर में रंगों का प्रसार हुआ, यह रंग उच्च, उन्नत सामाजिक जाति का प्रतीक बन गया।

View 11 photos

सिटी बू सईद, ट्यूनीशिया

ट्यूनीशिया के निकट स्थित यह पूर्ण रूप से अकेले नीले रंग के स्थान पर अधिक नीला और श्वेत है। लेकिन श्वेत रंग भी समान रूप से शांत और भव्य है। तभी हमने जादूई नगर सिटी बू सईद को इसमें सम्मिलित करने का निर्णय लिया। स्पष्ट है कि यहाँ विविध भव्य नीले रंग को हल्के रंग के जल तरंग चित्र के रूप में परिवर्तित करने वाले खिड़की तथा दरवाजे खूँटी के रूप में जड़े हैं तथा अत्यंत महत्वपूर्ण रूप में ट्यूनिस की कीर्ति को बढा रहे हैं।

View 11 photos

नीलेरंगकेपीछेकीकहानी– इस नगर का यह नाम इसलिए पड़ा क्योंकि इसे बाद में इस क्षेत्र के प्रसिद्ध निवासी, अबू मदान के एक शिष्य के द्वारा संवारा गया था। लेकिन वहाँ बैरन रोडोलने डी एरलांगर नामक भ्व्यक्ति जो वहाँ रहते थे को इस नगर को नीला रंग देने का श्रेय दिया जाता है। वह एक फ्रांसिसी कलाकार थे जिन्हें चित्रकारी का जूनून था।

View 11 photos

जुजकर, स्पेन

मलागा के निकट स्पेन एक छोटा सा गाँव है जो इतना प्रसिद्ध नहीं है लेकिन तिलस्मी दिलकश होने के कारण जाना जाता है वस्तुतः इस गाँव को संपूर्ण विश्व में ‘स्मर्फ विपेज’ के नाम से जाना जाता है जल्द ही हम प्रकट करेंगे कि ऐसा क्यों है। अत्यधिक हास्य या कार्टून के समान दिखने के स्थान पर नीले रंग में परिवर्तित इस गाँव में आकाशीय भू मध्य सागरीय सौंदर्य है जिससे हम इसे एक आसक्तिपूर्ण लौकिक स्पेनिश गंतव्य के रूप में देख रहे हैं।

View 11 photos

नीलेरंगकेपीछेकीकहानी– इस पाॅप संस्कृति के गाँव के पीछे एक प्रचलित कथा है कि यह मोहक नगर नीला क्यों है? क्या आप यह सोच सकते हैं कि वास्तव में यह गाँव ‘‘द स्मर्फ 3 डी’’ फिल्म के लिए चयनित किया गया था। सोनी ने वहाँ के निवासियों से कहा कि वह अपने घरों को पुनः सफेद कर सकते हैं लेकिन वहाँ के निवासियों ने स्वेच्छा से नीला रंग रखने को चुना। वे इस रंग की अपेक्षित शीतलन क्षमता के प्रशंसक हो गए थे, जो कि वास्तव में प्रशंसा के योग्य है।

View 11 photos

शेफचैएन, मोरक्को

मोरक्को पहले से ही आकाशीय रंगों के साथ चक्कर लगा रहा है। लेकिन यदि आप शेफचैएन के ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमण करेंगे तब आप संसार कीे विशिष्ट धरोहर पाएँगें। आप ध्यान के ऐसे स्तर पर पहुँचेंगे जो आप के विचार में असंभव होगा। यह आप की उन भावनाओं को उत्तेजित करेगा जिनसे पूर्व में अवगत नहीं थे। 1471 में निर्मित इस नगर की दीवारें नीली और किवाड़ बिंदीदार है जो कि रिफ पर्वत की पृष्ठभूमि को और अधिक मोहक बनाते हैं।

View 11 photos

नीलेरंगकेपीछेकीकहानी– स्पेन से फरार यहूदी शरणाथियों से स्पेनिश न्यायायिक जाँच के पश्चात इन सभी दरवाजों और कपाटों को उनसे आयातित किया गया है। इन्होंने इस नगर के मरूउद्यान में अपने आगमन के साथ पनाह की तलाश की तथा यहाँ की दीवारों पर विलक्षण नीला करने की परंपरा आरंभ की अपने निर्माण के 22 वर्ष पश्चात यह नगर 1471 में नीले रंग में परिवर्तित हो गया। हम यह कल्पना नहीं कर सकते कि यह पहले जैसा दिखता है।

View 11 photos

ओया, ग्रीस

ग्रीस प्राचीन काल से नीले रंग के शहरों का स्वामी है अतः यहाँ केवल एक नीला नगर चुनना दुष्कर कार्य था। यह दूसरा स्थान है जो विशुद्ध नीलाभ नहीं है बहुधा इसका श्वेत वर्ण इसकी उदात्त सकारात्मक तरंगों को उठान देता है। लोगों ने ओया को अब तक का सबसे लोकप्रिय रूमानी नगर कहा है, जिससे यह विवाह और हनीमून के लिए लोकप्रिय बन गया है।

View 11 photos

नीलेरंगकेपीछेकीकहानी- यह नीला रंग अनेक बार ग्रीस के ध्वज के लिए श्रद्धा है। लेकिन इसकी नीली रंगत सूर्य की परावर्ती किरणों के ताप से संघर्ष करने का मार्ग है। यह देखने में ऐसी है कि जैसे की इसका निर्माण ‘लौलाकी’ नामक सफाई के पदार्थ और चूने के सम्मिश्रण से किया गया हो।

View 11 photos

बेशक विश्व में अनेक रंगीन शहर है जो कि इन्द्रधनुषी, चित्ताकर्षक है जैसे की प्रोसीडा, इटली के शरबती रंगत वाले निवास और टोक्यो, जापान के नियोन छायायुक्त नगर । लेकिन नीले रंग में कुछ ऐसा प्रभाव है जिससे हमें ऐसा प्रतीत होता है कि हम आहिस्ता-आहिस्ता एक शांतिप्रिय संसार की ओर बढ़ सकते हैं- जो निम्न ताप वाला और अधिक शांतिप्रिय हो।