भारत के शाकाहारी व्यंजन विश्व प्रसिद्ध हैं। शाकाहार का अर्थ होता है ऐसा भोजन जो वनस्पति पर आधारित हो तथा पशुओं से प्राप्त होने वाली ऐसी वस्तु जिससे किसी प्राणी का जन्म न हो, जैसे-शहद, दूध आदि। आज हम आपको भारतीय रसोई में बनने वाले कुछ शाकाहारी व्यंजनों के विषय में बताने जा रहे हैं।
अरहरकीदाल
अरहर की दाल हर भारतीय रसोई की शान है। हल्दी-नमक के साथ इसे पका कर इसमें देसी घी, प्याज, टमाटर, लाल मिर्च का तड़का लगाया जाता है, जो इसके स्वाद को बढ़ा देता है। इसे तड़का दाल भी कहते हैं।
View 11 photosराजमा
यह एक प्रसिद्ध पंजाबी व्यंजन है। इसे ‘रेड किडनी’ के नाम से भी जाना जाता है। इसे प्याज, अदरक, लहसुन, टमाटर तथा अनेक मसालों के साथ बनाया जाता है। लोग इसे चावल के साथ खाना पसंद करते हैं।
View 11 photos
दाल–मखनी
यह भी एक पंजाबी व्यंजन है। जो साबुत उड़द की दाल और चना या राजमा के साथ बनता है। इसमें प्याज, लहसुन, अदरक, टमाटर तथा कई मसाले डाले जाते हैं। पकने के पश्चात इसे क्रीम तथा हरी धनिए से सजाया जाता है।
View 11 photosबैंगनभरता
बैंगन को भुनकर उसे छीलकर मसला जाता है फिर उसमें प्याज, हरी मिर्च, हरी धनिया तथा स्वादानुसार नमक और मसाला डाला जाता है। यह एक लोकप्रिय भारतीय व्यंजन है जिसे लोग अरहर की दाल और चावल के साथ खाना पसंद काते हैं।
View 11 photosकढ़ी–पकौड़ी
यह भारतीय रसोई की शान है। बेसन की छोटी-छोटी फूली पकौड़ियाँ बनाकर, उन्हें बेसन और दही के मसालेदार ग्रेवी में डालकर पकाया जाता है। कढ़ी भारत के अनेक राज्यों में बनती है लेकिन हर राज्य में कढ़ी का स्वाद अलग-अलग है।
View 11 photosआलूकापराठा
उबले आलू को मसलकर उसमें प्याज, हरी मिर्च, हरी धनिया और मसाले मिलाए जाते हैं। नमकीन खस्ता किए आटे की लोई में इसे भरा जाता है। फिर इसे गोल-गोल बेलकर अच्छी तरह सेंककर तला जाता है। यह व्यंजन दही और अचार के साथ खाने में स्वादिष्ट लगता है।
View 11 photos
पालक–पनीर
पालक की पत्तियों को उबलते पानी में डालकर उसे निकालकर पीस लेते हैं। फिर उसकी मसाले के साथ ग्रेवी बनाकर उसमें पनीर के छोटे-छोटे टुकड़े डालकर पका लेते हैं। इसे चपाती या पूड़ी के साथ खाते हैं।
View 11 photosमटर-पनीर
मटर-पनीर एक ऐसा व्यंजन जो घर के साथ-साथ अनेक समारोहों की शान है। पनीर के छोटे-छोटे टुकड़े तले जाते हैं। प्याज, लहसुन, अदरक, टमाटर और अन्य मसालों के साथ हरी मटर डालकर इसकी गे्रवी बनती है। मटर पक जाने पर इसमें पनीर के टुकड़े डाल कर पकाया जाता है। फिर इसे हरी धनिया से सजाया जाता है। यह चावल, पूड़ी, रोटी हर चीज के साथ स्वादिष्ट लगता है।
View 11 photosसफेदचनेकेछोले
यह एक पंजाबी व्यंजन है। सफेद चने को भिगोकर उबाल लिया जाता है। फिर इसे प्याज, लहसुन, टमाटर तथा अन्य मसालों के साथ पका लिया जाता है। इस छोले को मैदे से बने भटूरे के साथ खाया जाता है।
View 11 photos
कटहलकीसब्जी
कटहल
के दो-दो
इंच के
टुकड़े तलकर
उसे प्याज
और मसाले
के साथ
पकाया जाता
है। यह
सब्जी हर
शाकाहारी समारोह
की शान
है। यह
चावल और
रोटी के
साथ स्वादिष्ट
लगती है।
तो यह थे भारतीय पाक कला के कुछ अनूठे व्यंजन।
View 11 photos