त्वचा की अगर ठीक से देख-भाल न हो तो वह रूखी और दाग-धब्बे वाली हो जाती है। इसकी प्राकृतिक नमी समाप्त हो जाती है और चेहरा बेजान सा हो जाता है। ऐसा होते ही लोग तरह-तरह की क्रीम और रासायनिक उपचार आरंभ कर देते हैं। जबकि हमारे घर में अनेक ऐसी वस्तुएँ हैं जो न केवल त्वचा का उपचार कर सकती हैं वरन उनके उपयोग से चेहरा दमकने लगता है।
