हॉली लूयाह को फॉलो करने के कारण

आजकल के आधुनिक दौर में हर क्षेत्र में सोशल मीडिया एक अहम भूमिका निभा रहा है। दुनिया भर के सेलिब्रिटीज़ सोशल मीडिया का प्रयोग जनता से जुड़ने के लिए करते हैं।

ऐसी ही एक सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर और फैशन मॉडल हैं, हॉलीलूयाह। 29 वर्षीय हॉली ओरेगॉन की हैं। सोशल मीडिया पर इन्होंने अपने पोस्ट और फिटनेस से धमाल मचा रखा है।

फोर्ब्स जैसी मैगज़ीन ने इन्हे विश्वकेटॉप 10 फैशनइनफ्लूएंसर की लिस्ट में शामिल किया है। तब से इनकी पहचान को एक नई उड़ान मिल गई है। नीचे उन सभी कारणों का उल्लेख है कि आपको इस सेलिब्रिटी को क्यों फॉलो करना चाहिए।

  1. शुरुआती दिनों में जब हॉली लूयाह अपने शहर सलेम ओरेगॉन से लॉस एंजेलिस आईं तो सिर्फ इंस्टाग्राम से ही उन्हें पॉपुलैरिटी नही मिली। बल्कि उनका मकसद इस शहर में अपने सपनों को पूरा करना था। 18 साल की उम्र में सिंगर बनने का सपना संजोने वाली हॉली फैशन की दुनिया में पहुंच गई। धीरे धीरे अपने आउटफिट के कारण वो इंस्टाग्राम पर पहचाने जाने लगीं।
  1. ये कहना सही होगा कि लाखों लोग उनके जैसे आउटफिट और पहनावे को अपनाने को कोशिश करते हैं। साथ ही कई लोग उनके जैसी दिखने के लिए खुद को फिट रखने का प्रयास भी करते हैं।
View 11 photos
  1. ये लूसी हेल, एरियल विंटर, करेउचे ट्रेन और ड्राया मिशेल जैसे हाई प्रोफाइल सेलिब्रिटीज़ को स्टाइल करती आई हैं। जे लेनो के साथ भी उन्होंने तस्वीर खिंचवाई है। और तो और जेमी फॉक्स की 4 जुलाई की पार्टी में भी उन्हें सादर आमंत्रित किया है। सोचिए आज उनके 3.3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर हैं।
  1. सन् 2018 में हॉली ने अपना खुद का ब्रांड शुरू किया जिसका नाम ‘लूयाह बाई हॉली’ रखा। उन्होंने फैशन नोवा के साथ साथ कई अन्य ब्रांड्स के साथ कॉलेबोरेशन किया। साथ ही कई ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग भी की। इतना ही नहीं उन्होंने गुड अमेरिकन, प्रेटी लिटिल थिंग और ओह पॉली के साथ भी काम किया।
View 11 photos
  1. वह अपने सिद्धांतों और मूल्यों के प्रति सजग रहती हैं। सभी के प्रति दया भाव, खुद के प्रति सच रहना और कड़ी मेहनत करना उनके सिद्धांतों में से कुछ हैं। यही असल मायनों में उनकी सफलता का राज़ है।
  1. योग और गायन (सिंगिंग) उनके पसंदीदा शौक हैं। जब वह छोटी थीं तो हमेशा बड़े होकर एक अभिनेत्री और गायक बनने का सपना संजोती थी। उनके हिसाब से आज भी संगीत से उन्हे प्रेरणा मिलती है।
View 11 photos

  1. एक बार उन्होंने एरिजोना फुटहिल्स नामक मैगज़ीन के साथ इंटरव्यू में बताया कि उनका सपना NSYNC मे डिनर गेस्ट है।
  1. बात खाने की हो तो उनका पसंदीदा भोजन मेक्सिकन फूड है। उनको बनाना पैनकेक भी काफी पसंद है।
View 11 photos
  1. वह एक समय में अपनी बहन के कैटरिंग बिजनेस में नौकरी करती थी। उनका काम वहां सफाई,खाना बनाना और बर्तन धोना था।
  1. हॉली के पास एक सकारात्मक ऊर्जा है और वो अपने आसपास समान सोच वाले व्यक्तियों को ही जगह देती है। उनके पास मॉडल, मेकअप आर्टिस्ट, और इनफ्लूएंसर्स का बड़ा नेटवर्क है जो उनका साथ देता है। इसमें एलिस एस्ट्राडा, ओलिविया पियर्सन और लुइसा पियो जैसे नाम शामिल हैं, जो नियमित रूप उनकी प्रशंसा और समर्थन करते हैं।
View 11 photos
  1. हॉली ऐसी लड़कियों के लिए एक प्रेरणा है जो अपने आप को दर्शाने और उड़ान भरने से डरती हैं। खुद उन पर भी कई आरोप लगे की उन्होंने कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई इत्यादि, पर कोई प्रूफ नही मिला और आरोप निराधार साबित हुए। 
  1. दुनिया में होने वाली हिंसा उन्हें हिला कर रख देती हैं खासकर बच्चों के साथ होने वाले कृत्य। इसीलिए अगर वो कुछ बदलना चाहें तो हिंसा समाप्त करना चाहेंगी।
View 11 photos

  1. हॉली लूयाह की कुल संपत्ति लगभग 1-2 मिलियन डॉलर है। 
  1. वह हमेशा सेक्स इन द सिटी का हवाला देकर कहती हैं कि ब्रैडशा उनका हीरो है।
View 11 photos
  1. उनके पास पुटी टैंग नाम की एक प्यारी सी बिल्ली भी है।
  1. उनका पसंदीदा पेय पदार्थ एस्प्रेसो है जो उनकी नेस्प्रेसो मशीन और माई ताईस से निकलती है।
View 11 photos
  1. सबसे अच्छी बात यह है कि वह दुनिया में हो रही हर चीज़ पर नज़र रखती है। उन्होंने ब्लैक लाइव्स मैटर्स, तालिबान अधिग्रहण आदि मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त करती है। 
  1. वह रोमांटिक रिलेशनशिप से दूर है और अपने काम और करियर पर फोकस करती है। यह देखना अच्छा है की वह आज जो है, खुद की मेहनत और बलबूते पर है। यह हर लड़की के लिए एक प्रेरणा है।
View 11 photos