भारतीय क्रिकेट टीम के 6 सफल कप्तान

भारत में कई
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय
खेल खेले जाते हैं। क्रिकेट
इन्हीं खेलों में से भारत में
खेला जाने वाला एक अंतरराष्ट्रीय
खेल है। भारत में लोगों में
क्रिकेट की दिवानगी है। यह
एक लोकप्रिय खेल है जिसे
सर्वाधिक दर्शक देखते हैं।
इसमें हर टीम में कप्तान को
लेकर 11 खिलाड़ी
होते हैं। आज हम क्रिकेट टीम
के सर्वप्रिय 6 कप्तानों
के विषय में चर्चा करने जा रहे
हैं।

1. सुनील
गावस्कर

लिटिल
मास्टर के नाम से प्रसिद्ध
सुनील गावस्कर का जन्म 1949
में मुंबई में
हुआ। इनकी गणना क्रिकेट के
महान बल्लेबाजों में होती
है। इन्होंने विश्व किक्रेट
में एक वर्ष में चार बार 1000
रन बनाए। इन्होंने
1983 में
चेन्नई में वेस्ट इंडीज के
खिलाफ नाबाद 236 रन
बनाए। एक महान बल्लेबाज के
रूप में किवंदती बन चुके गावस्कर
ने भारतीय टीम का एक कप्तान
के रूप में नेतृत्व किया।

View 7 photos

2. कपिल
देव

6 जनवरी
1959 में
चंडीगढ़ में जन्में कपिल देव
का पूरा नाम कपिल देव रामलाल
निंखज है। इनकी गणना किक्रेट
के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों
में होती है। 1983 में
भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों
के द्वारा विश्व कप जीतने वाली
टीम के यह कप्तान थे इन्हीं
के कुशल नेतृत्व में भारत ने
विश्व कप जीता और कपिल एक नामचीन
सितारा बन गए। अनेक राष्ट्रीय
और अंतरराष्ट्रीय मैचों में
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के
पश्चात इन्होंने 1994 में
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से
सन्यास ले लिया।

View 7 photos

3. रवि
शास्त्री

27 मई
1962 को जन्मे
रवि शास्त्री का पूरा नाम
रविशंकर जयद्रथ शास्त्री है।
यह भारतीय क्रिकेट टीम के
पूर्व कप्तान और खेल कमेंटेटर
रह चुके हैं। आज यह भारतीय
क्रिकेट टीम के कोच के पद पर
आसीन हैं। इन्होंने 1981
से 1992 तक
अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय
मैच खेले हैं। यह एक सफल बल्लेबाज
होने के साथ-साथ
एक सफल गेंदबाज भी हैं। इन्होंने
80 टेस्ट
मैच और 150 एक
दिवसीय मैच खेले हैं। इन्होंने
कई शतक और अर्धशतक बनाए।
इन्होंने 17 दिसंबर
1992 को
दक्षिण अफ्रीका के विरूद्ध
अपना अंतिम एक दिवसीय मैच
खेला।

View 7 photos

4. सचिन
तेंदुलकर

सचिन
तेंदुलकर अल्पायु में भारत
रत्न से सम्मानित होने वाले
और राजीव गांधी खेल रत्न
पुरस्कार पाने वाले प्रथम
खिलाड़ी हैं। इनका जन्म 14
नवंबर 1973
को मुंबई में
हुआ। यह विश्व में 14000 से
अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी
हैं, इन्होंने
14 वर्ष
की अल्पायु में पहला टेस्ट
मैच खेला था। यह एक सफल कप्तान
थे। इनके प्रशंसक इन्हें लिटिल
मास्टर और मास्टर ब्लास्टर
के नाम से बुलाते हैं।

View 7 photos

5. एम.
एस.
धोनी

महेन्द्र
सिंह धोनी को उनके प्रशंसक
माही, एम.
एस. डी.,
कैप्टन कूल
आदि नामों से पुकारते हैं।
इनका जन्म 7 जुलाई
1981 को
झारखंड में हुआ। यह भारतीय
क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान
हैं। इन्हें एक शांत चित्त
और सफल कप्तान के रूप में जाना
जाता है। यह एक असाधारण बल्लेबाज
हैं। यह जितनी अच्छी बल्लेबाजी
करते हैं उतनी ही अच्छी गेंदबाजी
भी। इन्होंने कई शतक और अद्र्ध
शतक बनाए। इनकी कप्तानी में
भारत 2013 में
दूसरी बार विश्व कप विजेता
बना। इन्हें पद्म भूषण,
पद्म श्री,
राजीव गांधी
खेल रत्न आदि अनेक सम्मानों
से सम्मानित किया गया है।

View 7 photos

6. विराट
कोहली

दाएँ हाथ से बल्लेबाजी करने वाले विराट कोहली वर्तमान समय में क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। इनका जन्म 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में हुआ। 19 वर्ष की अल्पायु में यह टीम के कप्तान बने। यह एक दिवसीय मैच में सर्वाधिक शतक बनाने वाले क्रिकेटरों की गणना में दूसरे क्रमांक पर हैं। इन्होंने 205 पारी में 10000 और 222 पारी में 11000 रन बनाए। इन्हें। इन्हें कई पुरस्कार जैसे पद्म श्री, अर्जुन पुरस्कार, राजीव गांधी खेल रत्न आदि से सम्मानित किया गया। यह आज के युवाओं के लिए एक प्रेरणा है। 2018 में टाइम पत्रिका में दुनिया के 100 प्रभावशली लोगों की सूची में विराट कोहली को भी चुना गया। यह वर्तमान के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं।

View 7 photos