आयुर्वेद के अनुसार 10 अचूक उपाय जो कि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं

आयुर्वेद भारत की प्राचीन परंपरा है। जिसमे कठिन से कठिन रोगों को दूर करने की प्रणाली मौजूद हैं। आज सम्पूर्ण विश्व हिंदुस्तान की इस रामबाण औषधि के समक्ष नतमस्तक है। इस वैश्वीक महामारी से लड़ने में भी यह आयुर्वेद सबसे मजबूत महारथी सिद्ध हो रहा है।ये आठ अचूक उपाय निम्न वत हैं।

गर्मपानीकासेवन

गर्म चीज में बैक्टीरिया या वायरस नही पनप सकता है। अतएव यह सलाह दी जाती है कि इस दौरान सिर्फ व सिर्फ गर्म जल का ही सेवन करे।

View 15 photos

हल्दीवालादूधकासेवन

हल्दी भारतीय रसोई की सर्वश्रेष्ठ दवा के रूप में विख्यात है। इसे दर्द निवारक भी कहा जाता है। इसे दूध में उबाल कर पीने से हमारा इम्यून सिस्टम बहुत ही मजबूत हो जाता है।

View 15 photos

भापवलौंगपावडरकासेवन

गले की खराश, खाँसी जुकाम व श्वास नली की दिक्कतों व समस्याओं में भाँप लेने व लौंग पावडर के सेवन से अत्यंत आराम मिलता है। विशेषकर नवजात शिशुओं व बुजुर्गों में यह नुस्खा बेहद कारगर साबित होता है। इससे हमें त्वरित आराम मिलता है।

View 15 photos

काढ़ेकासेवन

आयुर्वेद चिकित्सक इस वैश्विक महामारी के दौर में दिन में दो बार काढ़ा पीने का महत्वपूर्ण सुझाव देते हैं। इस आयुर्वेदिक काढ़े में तुलसी के पत्ते, दालचीनी, काली मिर्च, सुखी अदरक व मुनक्का मिलाकर पीने की सलाह दी जाती है।इसमें स्वाद हेतु नीबू का रस भी मिलाया जा सकता है। इस काढ़े को खूब उबाल कर छान लें, फिर गर्म ही सेवन करे।

View 15 photos

लहसुनकासेवन

लहसुन एक महत्वपूर्ण औषधि है। लहसुन निम्न रक्तचाप और धमनियों को सख्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसमें पाए जाने वाला एलिसिन नामक तत्व रोग से लड़ने में काफी कामगार माना जाता है।

View 15 photos

पालक

पालक विटामिन व पोषक तत्वों की खान है। इसमें अनेक प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो हमारे शरीर मे व्याप्त गन्दगी को बाहर निकाल देते हैं। इसे धीमी आंच पर ही पकाना चाहिए अन्यथा इसके पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं।

View 15 photos

ऑयलथेरेपी

इस थेरेपी के माध्यम से भी हम सम्पूर्ण शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। इसमें तिल या नारियल का तेल नाक में डाल कर छोड़ देते है। कभी कभी कुछ लोग मुह में तेल डालकर बाहर निकाल लेते हैं, पुनश्च गर्म पानी से गरारे करके मुह साफ कर लेते हैं।

View 15 photos

अदरक

अदरक एक गर्म खाद्य पदार्थ है। कफ व खाँसी के इलाज में इसे रामबाण औषधि कहा जाता है।अदरक कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के साथ ही साथ श्वसन प्रणाली को भी चुस्त दुरुस्त रखने में महत्वपूर्ण कार्य निष्पादित करता है। अदरक का सेवन हमारे पाचनतंत्र को भी दुरुस्त रखता है।

View 15 photos

गिलोय

गिलोय को अमृता के नाम से भी अभिहित किया जाता है। गिलोय सम्पूर्ण आयुर्वेद में अति महत्वपूर्ण दवा के रूप में अपनी भूमिका का निर्वहन करती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाती है।

View 15 photos

निष्कर्ष

इस प्रकार हम आर्युवेद के उपरोक्त अचूक उपायों का अवलोकन करने पर पाते हैं कि सकारात्मक सोच व सामान्य नुस्खों को अपना कर हम अपने को न केवल स्वस्थ रख पाते हैं बल्कि आंतरिक रूप में और मजबूत हो जाते हैं। इस महामारी से लड़ने में ये नुस्खे अचूक उपाय है।

View 15 photos