भारतीय संस्कृति में पहनावे के तौर पर साड़ी का विशेष महत्व है। चाहे कोई शादी समारोह हो या धार्मिक कार्यक्रम का हो या फिर फैशन का, भारतीय नारियां साड़ियों को विशेष तवज्जो देती हैं। बॉलीवुड फ़िल्मों में भी अभिनेत्रियां साड़ियां पहनना खासा पसंद करती हैं, विशेष रूप से अगर 80 या 90 के दशक की बात की जाए तो।
असल मायनों में साड़ी एक भारतीय नारी की पहचान है। एक ऐसा पहनावा है जो सभी भारतीय नारी को और भी सुंदर और आकर्षक बनाता है।
यह पहनावा अब सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है बल्कि संपूर्ण संसार में लोग इस पहनावे को अपना रहे हैं।
खास करके हॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ ने साड़ी के प्रति आपने प्रेम को दर्शाया है। आज हम इस लेख में हम सभी हॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ की बात करेंगे जो अपने जीवन काल में साड़ी पहनना पसंद करती हैं और इस परिधान में वे बेहद खूबसूरत और आकर्षक दिखती हैं।
1. पामेला एंडरसन
बेवॉच की अभिनेत्री और बॉलीवुड की जानी मानी सेलिब्रिटी पामेला एंडरसन को साड़ियों से खासा लगाव है। भारत के मशहूर टीवी शो बिग बॉस के चौथे सीज़न में पामेला एंडरसन ने गेस्ट अपीयरेंस की भूमिका निभाई। इस समय वह सफेद साड़ी पहने हुए दिखाई दीं। उन्होंने साड़ी के प्रति अपने प्यार को बताया। इसे शो की टीआरपी में भी इज़ाफा हुआ।
View 19 photos2. निकोल शेर्ज़िंगर
पीसीडी की लीड सिंगर निकोल शेर्ज़िंगर को भी साड़ी पहनना पसंद है। उन्होंने एक बार रेड कारपेट पर ब्लैक कलर की डिज़ाइनर साड़ी पहनकर प्रवेश किया था। उसमें वो काफ़ी ग्लैमरस लग रही थीं। उनके साथ-साथ उनकी बैंड की अन्य सभी साथी सिंगर भी साड़ी पहने हुए नज़र आई।
View 19 photos3. पेरिस हिल्टन
मशहूर मल्टीमिलेनियर पेरिस हिल्टन अपने फैशन और सामाजिक जीवन को लेकर काफ़ी चर्चा में रहती हैं। एक बार जब वह अपने लग्जरी प्रोडक्ट का प्रमोशन करने भारत आईं तो उन्होंने एक डिज़ाइनर तरुण तहलियानी साड़ी पहनी। इस साड़ी में बेहद आकर्षक और कॉन्फिडेंट दिखाई दीं।
View 19 photos4. किम कार्डिशियन
जानी-मानी अभिनेत्री किम कार्डिशियन भी लाल कलर की ग्लैमरस साड़ी में वोग के कवर पेज पर दिखी। इसमें वे बेहद हॉट लग रही थीं। इसके बाद एक प्राइवेट पार्टी में भी उनको साड़ी में देखा गया।
5. ओपरा विनफ्रे
जानी मानी शख्सियत ओपरा विनफ्रे भी अपनी भारत यात्रा के दौरान कई बार साड़ी पहने हुए दिखाई दी। उनके साड़ी पहनने के बाद साड़ी को संपूर्ण विश्व में काफ़ी प्रसिद्धि प्राप्त हुई। इनको भी साड़ियों से खास लगाव है।
View 19 photos6. जूलिया रॉबर्ट्स
मशहूर फ़िल्म ईट प्रे की एक्ट्रेस जूलिया रॉबर्ट्स जब अपने फ़िल्म का एक हिस्सा भारत में शूट कर रही थी तो उन्होंने कई बार साड़ी पहनी। उनके द्वारा पहनी गई गुजराती स्टाइल की सीख बॉर्डर वाली ग्रीन साड़ी को उनके फैंस द्वारा काफ़ी पसंद किया गया। यह उनके मूवी का एक हिस्सा था।
7. विक्टोरिया बेखम
विक्टोरिया बेखम भी एक बार लाल तरुण तहलियानी साड़ी में दिखी। वह वॉग इंडिया मैगज़ीन के कवर पेज के शूट के दौरान साड़ी में दिखीं।
8. एन हैथवे
अपनी एक फ़िल्म रेचल गेटिंग मैरिड के एक सीन में एन ने ब्राउन कलर की साड़ी पहनी जिसमें वह बेहद आकर्षक दिखाई दी। इसके अलावा भी एक बॉलीवुड थीम पार्टी में उन्होंने साड़ी पहनी। साड़ी में ये एक मालग ही अंदाज़ में दिखती हैं।
View 19 photos9. सेलेना गोमेज़
युवाओं के दिलों की धड़कन और बेहतरीन सिंगर सेलेना गोमेज़ मैं भी अपनी नेपाल यात्रा के दौरान मरून रंग की साड़ी पहनी। इतना ही नहीं उन्होंने बिंदी और चूड़ी भी पहनी। इस लुक में बेहद सुंदर और आकर्षक प्रतीत हो रही थी।
10. मैडोना
बेहद पॉपुलर सिंगर मैडोना जब अपने कैरियर की चरम सीमा पर थी तो उन्हें अलग अलग अलग धर्म और संस्कृति में करने लगाव था। ठीक है सभी लोगों ने भारतीय संस्कृति से भी था। उन्हें एक बार पारंपरिक नीली साड़ी में लिखा गया जिसमें वह चूड़ियां भी पहने हुई थी।









